बता दें कि, जियो के दो प्लान की कीमत 498 और 509 रुपये है। 498 रुपये के जियो प्लान के अंतर्गत यूजर्स को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा 91 दिनों के लिए दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल 136 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, जियो के 509 रुपये के प्लान में यूजर को वैलिडिटी कम दी गई है। इस प्लान के अनुसार, 509 रुपये के जियो के प्लान में यूजर्स को 49 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है।