आज 19 अगस्त से विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में देश की पहली अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हो गई। 10 दिवसीय भर्ती रैली में शामिल होने के लिए गढ़वाल मंडल के सात जिलों की 64 तहसीलों के कुल 60,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
कोटद्वार में आयोजित अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। काशीरामपुर तल्ला स्थित कैंप के एंट्री गेट पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। युवाओं को कैंप तक ले जाने के लिए सेना की ओर से वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय बनाया गया गया।
युवक सबसे पहले रात दो बजे इस प्रतीक्षालय में एकत्र हुए। वहां से उन्हें लाइन में लगाकर गबर सिंह कैंप कौड़िया में प्रवेश कराया गया। कैंप के एंट्री गेट पर युवाओं के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच की गई। इसके बाद युवाओं के भर्ती प्रवेशपत्र की बार कोड की जांच हुई।