फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को बेवफा और अनुष्का को सौतन बता इन्होंने जमकर बहाए आंसू, देखें तस्वीरें...

Thu, 21 Dec 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
virat kohli
एक तरफ जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की खुशियों में डूबे हैं तो वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो इस शादी से बेहद दुखी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विराट पर धोखा देने का आरोप लगाकर ये शख्स न सिर्फ फूट-फूट कर रोता हुआ दिखाई दे रहा है बल्कि अनुष्का को कोस भी रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
deepak
दरअसल विराट पर धोखेबाजी का आरोप लगाने वाली यह शख्सियत न कोई हिरोइन है और न ही कोई मॉडल। वो न तो विराट की बचपन की कोई दोस्त है और न ही उनकी फैन। और तो और विराट कोहली या अनुष्का से उनका कोई वास्ता तक नहीं है, फिर भी यह शख्स विराट की शादी होने पर फूट-फूट कर रो रहा है।



 
विज्ञापन

3 of 7
deepak
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट को बेवफा बताने वाली कोई लड़की नहीं है। और एक बात और... फूट-फूटकर रोने वाले इस वीडियो को देखकर आप दुखी नहीं होंगे बल्कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। विराट पर धोखेबाजी का आरोप लगाने वाले हैं कॉमेडियन दीपक कलाल हैं।
 

4 of 7
deepak
अपने नए वीडियो में किए गए एक्ट में दीपक कलाल विराट कोहली को धोखेबाज बताकर बेवफा करार दे रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि विराट ने उन्हें धोखा दे दिया अब उन्हें सिंदूर कौन लगाएगा। वो अपना मोबाइल भी दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये विराट के मैसेजों से भरा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
deepak
वीडियो में दीपक के साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं जो उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन दीपक खुद तो फूट-फूट कर रो ही रहे हैं साथ ही अपनी मां को भी रुला रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
deepak
होठों पर लिपिस्टिक लगाए और टॉवल लपेटे दीपक अनुष्का को सौतन बता कर रो-रोकर कोसते दिखाई दे रहे हैं। वो विराट पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए अनुष्का को सौतन करार दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Virat kohli - फोटो : SELF
कुल मिलाकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया ये फनी वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर खुद तो लोटपोट हो ही रहे हैं साथ ही दूसरों को भी जमकर फॉरवर्ड कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें