आज तड़के चार बजे टिहरी के घनसाली पट्टी केमर के कोटियाड़ा गांव के ऊपर से मलबा आने से 18 परिवार बाल-बाल बचे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मलबा 18 घरों में घुस गया। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। यहां किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रभवित परिवारों ने अपने पशुओं को बमुश्किल मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रमेश जोशी ने बताया कि एसडीएम और पटवारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। प्रभावित परिवारों ने गवाना तोक में अन्य लोगों के घरों में शरण ली।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवराम, भवानंद, तुलाराम, शीशराम, दिनेश, वीरेंदर, नागेन्द्र, मित्रा नंद, सुंदरलाल, ललिता प्रसाद, लाखी राम, गोविंद राम, द्वारिका, गंगा प्रसाद, नत्थीलाल, रामेश्वर ,चेतराम, सूर्या मणि आदि के घर में मलबा घुसा है।