गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के मर्डर के बाद अब सभी स्कूलों का स्टाफ जांच के दायरे में आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
yogendra khanduri
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे के मर्डर के बाद उत्तराखंड के स्कूली बच्चों की हिफाजत को मुख्य सचिव एस रामास्वामी को एडवाइजरी भेजी है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतीकात्मक चित्र
इसके मुताबिक सभी स्कूलों में रहने वाले पूरे स्टाफ की तौर पर मेंटल हेल्थ की नियमित जांच जरूरी है। इसके अलावा सभी स्कूलों में कई और सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया है।
4 of 7
सीसीटीवी
- फोटो : demo
बाल आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी की ओर से भेजी गई एडवाइजरी के मुताबिक सभी स्कूलों का सुरक्षा के नजरिए से रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया जाए। हर स्कूल में सीसीटीवी लगे और हर दिन उसे चेक किया जाए।
विज्ञापन
5 of 7
toilet
हर स्कूल में छोटे और बड़े बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय होना चाहिए और कर्मचारियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था हो। प्रदेशभर के स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों और सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल स्टाफ की मेंटल हेल्थ की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए। हर स्कूल में बच्चों के लिए काउंसलर होना चाहिए। स्कूल में अभिभावक एवं अध्यापक संघ अवश्य बना हो, जिसकी बैठक महीने में एक बार आवश्यक रूप से हो। बाल आयोग अध्यक्ष ने मुख्य सचिव एस रामास्वामी से बच्चों की हिफाजत को उच्च स्तरीय समिति बनाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
पर्वतीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए यह निर्देश
- स्कूल के पहाड़ी रास्तों पर सुचारु रूप से आने-जाने के मार्ग बनाए जाएं।
- जंगली जानवरों से बचाव के प्रभावी तरीके अपनाए जाएं।
- जर्जर भवन को अतिशीघ्र दुरुस्त किया जाए।