फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, चुनाव के बाद CM रावत ने अलग अंदाज में मिटाई थकान

Fri, 17 Feb 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
harish rawat - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के मैराथन प्रचार अभियान से फारिग होने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अलग अंदाज में चुनावी थकान मिटाई।
विज्ञापन

2 of 7
harish rawat
वह पहले कांग्रेस भवन पहुंचे जहां कांग्रेसजनों के साथ उन्होंने मूंगफली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 7
harish rawat
इसके बाद वह गांधी पार्क के ठीक सामने एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे, जहां मौजूद युवाओं संग फोटो खिंचाई। फिर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ उन्होंने ब्रैड रोल खाया और कॉफी का मजा लिया।
 

4 of 7
harish rawat
हालांकि चुनाव की थकान और नतीजों की चिंता उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रही थी। मगर वे खुद को सहज दिखाने की भरपूर कोशिश कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीएम कांग्रेस भवन पहुंचे। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पहले से मौजूद थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
harish rawat
ये अजब संयोग रहा कि मुद्दों को लेकर कई बार टकराते रहे दोनों दिग्गजों का लिबास काफी मेल खा रहा था। दोनों ने हल्के पीले रंग का कुर्ता और उसके ऊपर ग्रे कलर की सदरी पहनी थी। इस एकरूपता को लेकर पत्रकारों ने सवाल भी दागा जिसके प्रतिउत्तर में दोनों नेताओं ने सिर्फ मुस्कान बिखेरी। दोनों पहले पत्रकारों से मुखातिब हुए और फिर कांग्रेस भवन के बाहर कुर्सी लगाकर बैठ गए।
 
विज्ञापन

6 of 7
harish rawat
समर्थकों से घिरे सीएम ने मूंगफली लाने का इधर आर्डर दिया, उधर पूरा पैकेट हाजिर हो गया। कार्यकर्ताओं के साथ कुछ देर मूंगफली खाने के बाद दोनों नेता उठे और पैदल ही राजपुर रोड पर चल दिए। इस दौरान आम लोगों की कुशलक्षेम पूछते सीएम गांधी पार्क के मुख्य द्वार के सामने एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे। वहां मौजूद युवक-युवतियां सीएम को देख रोमांचित हो उठे। उन्होंने सेल्फी की गुजारिश की, सीएम ने हामी भर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
harish rawat
कुछ मिनटों तक सेल्फी लेने खिंचाने का दौर चला। आसपास आ-जा रहे लोग ठहर गए। इस बीच सीएम को बुढ़िया के बॉल दिखे तो उन्होंने उसका भी स्वाद ले लिया। तब तक उनकी खिदमत में ब्रैड रोल भी जाहिर हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कॉफी का लुत्फ लेने के बाद सीएम वहां से बीजापुर लौट गए। और दिनों की अपेक्षा सीएम के लिए बृहस्पतिवार का दिन एकदम अनूठा रहा। वह आराम से उठे। फिर पूरी फुरसत के साथ लोगों से मिले। मुलाकातें निपटाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और बेहद सहज तरीके से दिन बिताने के बाद बीजापुर लौट गए। शाम को फिर मेल-मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें