कोटाबाग ब्लॉक के पतलिया निवासी शहीद धर्मेंद्र कुमार शाह की स्थानीय सिद्धेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद को अंतिम विदाई देने सेना और जिले के आला अधिकारियों समेत हजारों लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
2 of 7
dharmendra kumar shah
कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम पतलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार शाह (26) पुत्र मोहनलाल शाह 29 पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो थे। वह 31 आरआर में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। मंगलवार को बांदीपुरा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में धर्मेंद्र शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
dharmendra kumar shah
बृहस्पतिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके शव को जीआईसी के मैदान में लाया गया। शव के कोटाबाग पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेना की गाड़ी से शव को उनके घर पहुंचाया गया। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में शव को सेना की गाड़ी से श्मशान घाट तक ले जाया गया।
4 of 7
dharmendra kumar shah
शव यात्रा में शामिल लोग धर्मेंद्र कुमार अमर रहे, धर्मेंद्र तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा रहे थे। घाट पर एएससी के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के बडे़ भाई पवन कुमार और छोटे भाई दीपक कुमार ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
5 of 7
dharmendra kumar shah
स्टेशन कमांडर कर्नल संजय छोकर, डीएम नैनीताल दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, कैप्टन वैभव ममगई, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रिटायर्ड बीएस रौतेला, सीओ मिथिलेश कुमार सहित सेना के अधिकारियों व जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान क्षेत्र के तमाम पूर्व सैनिकों भी मौजूद रहे। इधर, शहीद को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर वन प्रभाग ने चिता के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की।
विज्ञापन
6 of 7
dharmendra kumar shah
शहीद की अंतिम विदाई के लिए उमड़े जनसैलाब और पुलिस फोर्स की कमी के चलते अंतिम संस्कार के लिए आए सेना के जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीड़ के अधिक होने के कारण जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देने एवं अन्य रस्मों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेना के जवान भी लोगों को हटाते नजर आए।
कालाढूंगी विधानसभा सीट से विस चुनाव में भाग्य आजमा रहे नौ में से छह प्रत्याशियों ने भी शहीद के अंतिम दर्शन किए। सबसे पहले भाजपा के बंशीधर भगत सुबह करीब 10 बजे पहुंचे, उनके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और कुछ समय बाद निर्दलीय प्रत्याशी महेश शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उक्रांद के डॉ सुरेश डालाकोटी व निर्दलीय हरेंद्र दरम्वाल भी सीधे श्मशान घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रयाग दत्त भट्ट ने मुख्यमंत्री की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया।