फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20: अपनी फिरकी से भारतीयों के दिलों में राज कर रहा यह विदेशी क्रिकेटर, एक साल से नहीं गया अपने घर

Thu, 07 Jun 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
rashid khan - फोटो : amar ujala
एक साल के अंदर इस युवा विदेशी क्रिकेटर नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, लेकिन इस बीच वह अपने वतन और घर नहीं जा पाया।
 
विज्ञापन

2 of 7
rashid khan
जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी राशिद खान की। जिनके मैदान में उतरते ही फैंस दीवाने हो जाते हैं। स्टेडियम 'राशिद-राशिद' के नाम से गूंजने लगता है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान एक साल से अपने देश नहीं गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
rashid khan
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश राशिद की फिरकी में उलझकर रह गया।

4 of 7
rashid khan - फोटो : amar ujala
स्पेल की तीसरे ओवर में राशिद खान ने एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के संघर्ष के दम पर बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए। 
विज्ञापन

5 of 7
rashid khan fans - फोटो : amar ujala
मैच की शुरुआत से ही अफगानिस्तान ने अपनी पकड़ बना ली थी। शपूर ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मात्र एक रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज लिटन दास को राशिद खान के हाथों कैच करवाया। इसके बाद तमीम इकबाल ने शब्बीर रहमान के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
t20 in dehradun
मुस्फिकुर रहीम ने 18 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को कुछ संभाला, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद तू चल मैं आया की तर्ज पर बांग्लादेशी बल्लेबाजी बिखर गई। राशिद खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कप्तान शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और मोसद्दिक हसन का विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशिद खान - फोटो : File
राशिद खान अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके । इसके अलावा मोहम्मद नबी ने दो और जदरान व करीम जनात ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें