राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में 45 रन से हार का सामना करने वाली बांग्लादेश की टीम मंगलवार को दूसरे मैच में बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बांग्लादेश की टीम ने सोमवार को करीब दो घंटे मैदान पर जमकर पसीना बहाया। जबकि, पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही अफगानिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास के बजाय सोमवार को आराम करना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
2 of 5
t20 in dehradun
रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज मंगलवार को रात आठ बजे से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में हार के बाद बांग्लादेश की टीम अब अफगानिस्तान को कोई मौका नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया। कोच कोर्टनी वाल्श के साथ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन मंत्रणा करते दिखाई दिए। उधर, पहला मैच जीतने के बाद उत्साहित अफगानिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार पूरे दिन होटल में आराम किया।
विज्ञापन
3 of 5
t20
पहले मैच में अफगानिस्तान के जीत के हीरो रहे स्पिनर राशिद खान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम आज रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी। रविवार को खेले गए मैच के 11वें ओवर में राशिद ने मुशफिकुर रहीम और सब्बीर रहमान को आउट कर मैच का रुख मोड़ दिया था। ऐसे में बांग्लादेश की टीम दूसरे टी-20 में उनके खिलाफ कारगर नीति के साथ उतरेगी।