बेहद कम समय में अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड के बारे में जो इनके नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
2 of 7
rashid khan
बता दें कि 100 विकेट वनडे क्रिकेट में सबसे तेज पूरा करने का रिकॉर्ड राशिद के नाम है, उन्होंने इसी साल 44 मैचों में ही यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
3 of 7
rashid khan
राशिद टी20 रैंकिंग्स में इस साल नंबर-1 गेंदबाज बने थे, क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में नंबर-1 बोलर बनने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है।
4 of 7
rashid khan
- फोटो : amar ujala
19 साल 160 दिन में उन्हें देश की कप्तानी मिली जो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
5 of 7
rashid khan
- फोटो : amar ujala
वहीं देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज के बाद राशिद क्रिकेट के टी20 फॉर्म में सबसे जल्दी 50 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
t20 in dehradun
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश राशिद की फिरकी में उलझकर रह गया। स्पेल के तीसरे ओवर में राशिद खान ने एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
बता दें कि देहरादून में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसमें दो मैचों में अफगानिस्तान ने जीत अपने नाम की है। तीसरा मैच 07 जून को होगा।