फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस जिले में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी, माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 21 Jun 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड के इस जिले में चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखने की बेहद जरूरत है। ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
हालांकि जिले में किसी भी बच्चे में इस बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी नाम के बुखार की चपेट में आने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी को लेकर बुधवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
प्रभारी सीएमओ डॉ. उदयशंकर ने कहा कि चमकी दिमागी बुखार है। इसकी चपेट में एक वर्ष से लेकर करीब 10 साल तक के बच्चे आते हैं। उन्होंने बताया कि चमकी बुखार का जिले में कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन जिले वासियों से अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखने व कोई भी लक्षण मिलने पर शीघ्र अस्पताल पहुंचने को कहा गया है।
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
चमकी बुखार के लक्षण
1- अचानक तेज बुखार आना।
2- हाथ-पैर में ऐंठन होना। 
3- शरीर का कांपना।
4- बेहोश होना।
5-शरीर पर चकत्ते निकलना।
6- शुगर कम होना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीची - फोटो : फाइल फोटो
बचाव के उपाय
1-बच्चे को खाली पेट लीची न खिलाएं।
2-धूप से दूर रखें।
3-अधिक से अधिक पानी दें।
4-मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
5-घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
6- रात को भोजन के बाद मीठा खिलाएं। 
7- सड़े-गले फल न खिलाएं। 
8- पूरे बदन में कपड़े पहनायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें