फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी नई फिल्म में मुग्धा गोडसे को टक्कर देगी ये पहाड़ी एक्ट्रेस, कृष्णा अभिषेक संग आएंगी नजर

Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता खंडूरीं
उत्तराखंड की बेटी श्वेता खंडूरी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘शर्मा जी की लग गई’ में नजर आएंगी। फिल्म में श्वेता ने फिल्म स्टार गोविंदा के भांजे एवं प्रसिद्ध कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ लीड रोड में नजर आएंगी। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
sharma ji ki lag gayi
क्षेत्रवासियों में फिल्म के प्रति खासा उत्साह है। क्षेत्र के लोगों ने इसे जौनसार बावर की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। श्वेता के पिता गिरीश खंडूरी चकराता स्थित छावनी परिषद में अवर अभियंता हैं। उन्होंने बताया कि श्वेता ने प्रारंभिक शिक्षा चकराता से लेने के बाद इंटरमीडिएट देहरादून और स्नातक पूना से किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता खंडूरी
मूल रूप से वह खंडाह बछेली श्रीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्वेता ने शिक्षा पूरी करने के बाद मॉडलिंग को करियर चुना। श्वेता पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड में अभिनय कर रही हैं। इससे पूर्व श्वेता मिस उत्तराखंड भी रह चुकीं हैं। 

4 of 5
श्वेता खंडूरी
साथ ही टीवी सीरियल अल्लादीन सहित कई एलबमों में भी अभिनय कर चुकीं हैं। फिल्म ‘शर्मा जी की लग गई’ में रॉक माउंटेन प्रोडक्शन और जी म्यूजिक के बैनर तले कृष्णा अभिषेक, मुग्धा गोडसे, श्वेता खंडूरी और बिजेंद्र काला ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुग्धा गोडसे
फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है। अभिनेत्री श्वेता खंडूरी ने कहा कि फिल्म कॉमेडी और सस्पेंस के साथ भरपूर मनोरंजन से भरी है। उत्तराखंड में लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें