फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर, दिखे जन्नत से नजारे, तस्वीरें देखकर दिल खुश हो जाएगा...

Mon, 25 Feb 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
snowfall/badrinath
चमोली जिले में रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। सुहावने मौसम की तस्वीरें आपका दिल खुश कर देंगी...
 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall/badrinath
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। हालांकि देर शाम को मौसम सामान्य हो गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall/badrinath
बदरीनाथ धाम में करीब आठ फीट और हेमकुंड साहिब में दस फीट तक बर्फ जमी हुई है जिससे जिले में सुबह और शाम को शीत लहर चल रही है।

 

4 of 6
snowfall/badrinath
केदारनाथ में भी रविवार को दिनभर हल्की बर्फबारी होती रही। धाम में आधा फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। यहां अधिकतम तापमान 7.3 और न्यूनतम माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall/badrinath
धाम में अब भी 14 फीट से अधिक से बर्फ मौजूद है। द्वितीय और तृतीय केदार सहित चोपता और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद से घने बादल छाए हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall/kedarnath
रविवार को तड़के से केदारनाथ में घने बादल छाए रहे। सुबह सात बजे से यहां हल्की बर्फबारी शुरू होने लगी थी, जो पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। धाम में पहले से 14 फीट बर्फ मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें