बालिका बधू टीवी सीरियल की 'सांची' और उत्तराखंड की बेटी रूप दुर्गापाल नए साल में नए अंदाज में सामने आएगी।
विज्ञापन
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
2 of 8
बालिका वधू टीवी सीरियल में सांची का किरदार निभाने वाली अल्मोड़ा की बेटी रूप देहरादून पहुंची तो अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नए साल में वह गायन और फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
3 of 8
एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची रूप दुर्गापाल को पहचान सांची के किरदार से मिली। इसके अलावा उन्होंने अकबर-बीरबल और बालवीर सीरियल में भी अभिनय किया। रूप ने बताया कि उन्हें बचपन से एक्टिंग के साथ गायन का शौक रहा है। वह अब गायन में हाथ आजमा रही हैं।
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
4 of 8
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के छोटे भाई के साथ एक गीत गाया है, जिसकी वीडियो शूट में भी बतौर एक्टर वह नजर आएंगी। नए साल में उनका यह गीत दर्शकों तक पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने एक गीत बॉलीवुड गायक आतिफ के साथ गाया है।
विज्ञापन
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
5 of 8
यह गीत वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगा। रूप इसके अलावा फिल्मों में भी भाग्य आजमा रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ फिल्मों के लिए उनकी बात चल रही है। जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
6 of 8
रूप ने बताया कि वह फिल्म इंडस्टी के लोगों को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए प्रेरित करती हैं। यहां कुछ मूलभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा दे तो निश्चित तौर पर बदलाव आ जाएगा।
विज्ञापन
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
7 of 8
राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन कर चुकी रूप का कहना है कि इंडस्ट्री के लोग पहाड़ पर कम सुविधाएं होने के कारण यहां आने से डरते हैं।
नए साल में सिंगिंग करती दिखेंगी बालिका वधू की 'सांची'
8 of 8
देहरादून में एक विवि से बीटेक इंस्टूमेंटेशन पास करने वाली रूप दुर्गापाल ने युवाओं को सलाह दी है कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें। इसके बाद फिल्मों या ग्लैमर में भविष्य बनाने की सोचें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में वह न इधर के रहें और न उधर के।