फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा ने किया सीएए का विरोध, कहा ' इस कानून से देश को हो रहा नुकसान'

Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजपुर रोड स्थित एक स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश को नुकसान हो रहा है। हिंदुस्तानी, हिंदुस्तानी से लड़ रहा है। तोड़फोड़ से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मार्क्स एंड स्पेंसर के स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची ऋचा ने पत्रकारों से कहा कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने दावा किया था कि इससे इकोनॉमी उठेगी, आतंकवाद खत्म होगा। ब्लैकमनी समाप्त होगी। लेकिन, हालात उल्ट हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
नागरिकता संशोधन कानून के बाबत उन्होंने कहा कि इसके उन्होंने सोशल मीडिया में तीन वीडियो देखे हैं। जिसमें कुछ लोग वेश बदलकर तोड़फोड़ कर रहे थे। इसे देखकर दुख हुआ।

 

4 of 6
हम इस देश के नागरिक हैं। वोट देते हैं। टैक्स देते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं। डॉक्टर बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति पुरुषों को मानसिकता बदलने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
ऋचा ने कहा कि मुंबई बॉलीवुड फिल्मों का पावर सेंटर है। लेकिन, अब उत्तराखंड भी तेजी से उभर रहा है। पिछले साल कुछ प्रोड्यूसर से मिली थी। उनके माध्यम से उन्हें उत्तराखंड में फिल्म निर्माण में सब्सिडी देने की बात का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋचा ने कहा कि उन्हें दून के मोमोज और मैगी पसंद है। एलोराज की टॉफी भी अच्छी लगती है। बचपन में वह कई बार मसूरी आई। यहां की हवा और शांत माहौल हमेशा याद आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें