फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार लौटाने वालों को बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

Mon, 16 Nov 2015 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देश में असहिष्णुता की बात कहकर पुरस्कार लौटाने वाले सहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कलाकारों को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने करारा जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुरस्कार लौटाने वालों को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

2 of 5
अभिनेत्री महिमा चौधरी अमर उजाला, हल्द्वानी कार्यालय पहुंचीं। जहां विशेष बातचीत में महिमा ने कहा कि यदि हमें कोई बात पसंद नहीं आती है या हमारी नजर में कुछ सही नहीं हो रहा है तो निश्चित तौर पर हमें उसका विरोध करना चाहिए। हर किसी का विरोध करने का तरीका भी अलग-अलग होता है।
विज्ञापन

पुरस्कार लौटाने वालों को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

3 of 5
महिमा चौधरी सहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कलाकारों के देश में असहिष्णुता की बात कहकर पुरस्कार लौटाने को बिल्कुल सहीं नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि विरोध के कई तरीके हो सकते हैं। हमें उन्हें अपनाना चाहिए। न कि पुरस्कार लौटाना चाहिए। पुरस्कार हमें हमारी योग्यता पर दिया जाता है।

पुरस्कार लौटाने वालों को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

4 of 5
अगर मैं अपनी बात करूं तो मेरी नजर में असहिष्णुता की बात कहकर पुरस्कार लौटाना सही फैसला नहीं है। मेरा मानना है कि यदि मैं किसी चीज का विरोध करती हूं, तो उसके कई तरीके हो सकते हैं। मैं भूख हड़ताल पर बैठ सकती हूं, मैं मुंह पर काली पट्टी बांध सकती हूं, बांह में काली पट्टी बांधकर भी इसका विरोध कर सकती हूं। पर पुरस्कार नहीं लौटाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार लौटाने वालों को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

5 of 5
यह पुरस्कार मुझे मेरी योग्यता पर मिला है न कि मैंने इसे किसी अन्य तरीके से हासिल किया है। हमारे देश में लोग एक-दूसरे को देखकर अधिकांश निर्णय लेते हैं। यदि एक ने पुरस्कार वापस किया तो देखा देखी कई लोग इसके समर्थन में आ गए, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। (स्टोरीः हिमांशु जोशी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें