फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की दबंग इंस्पेक्टर ने वहां रचाई शादी जहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह

Sat, 28 Jan 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
टीवी सीरियल एफआईआर में अपनी धाक जमाने वाली इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक विवाह के बंधन में बंध गई। कविता ने रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में रोहित विश्वास के साथ सात फेरे लिये।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
त्र‌ियुगी नारायण
इस मौके पर दोनों के परिजन व कुछ दोस्त भी मौजूद रहे। कविता और रोहित ने जिस मंदिर में शादी की मान्यता है कि उसी मंदिर में ‌भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार को सुबह 11 बजे शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में परिवार सहित पहुंचे रोहित व कविता ने यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विवाह की रस्म पूरी की।

4 of 7
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
इस मौके पर पंडित राजेश भट्ट व गिरीश भट्ट ने विवाह संस्कार की सभी रस्मों के तहत दोनों को सात फेरे दिलाए। इस मौके पर नव दंपति के माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 7
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
दोपहर बाद ये लोग मुंबई के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि 26 सदस्यीय दल 26 जनवरी को मुंबई से सीतापुर पहुंचा था। यहां शिवालिक होटल में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

6 of 7
त्र‌ियुगी नारायण मंद‌िर
यह है मान्यता
मान्यता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में शिव-पार्वती का विवाह हुआ था जिसके चलते यहां विवाह आयोजन को सौभाग्य माना जाता है। यहां आज भी शिव-पार्वती के विवाह यज्ञ कुंड में अग्नि आज भी निरंतर जल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala
मान्यता है कि यहां पर दर्शनों को पहुंचने वाले भक्त भी इस कुंड में एक लकड़ी अर्पित करते हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग में एसडीएम ललित मोहन रयाल ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें