फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित अभिनेत्री पर पति ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़कर रह जाएंगे दंग

Fri, 04 Nov 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
alisha - फोटो : amarujala
हरिद्वार में पति से विवाद के हाईवोल्टेज ड्रामे से चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान अब एक नए विवाद में घिर गई है। पति लव कपूर ने इस बार अलीशा पर उनकी मां का गला दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
Bollywood actress Alisha Khan
आरोप है कि अलीशा ने जेठ को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी है। इधर, फिल्म अभिनेत्री ने एसपी सिटी से मुलाकात कर पति पर गंभीर आरोप जड़े है।
विज्ञापन

3 of 7
alisha - फोटो : amarujala
एसएसपी राजीव स्वरुप को की गई शिकायत में पति लव कपूर ने अपनी शादी से अब तक सिलसिलेवार जानकारी दी है। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन पर आरोप जड़े थे और फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। आरोप लगाया कि करवाचौथ के दिन वह अपनी अलीशा के साथ ज्ञानलोक कॉलोनी में अपने बड़े भाई खुश कपूर के घर गए और तब से वहीं रहने रह रहे हैं।

आरोप है कि 24 अक्तूबर को अलीशा ने उस वक्त उनकी बीमार मां का गला दबाया जब वे किसी कार्य से बाहर गए थे। बड़े भाई खुश कपूर को डराया धमकाया कि, वे उन्हें बलात्कार के मुकदमे में फंसा देगी।
विज्ञापन

5 of 7
alisha khan - फोटो : अमर उजाला
इधर, अभिनेत्री अलीसा खान ने शुक्रवार शाम एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर पति पर गंभीर आरोप लगाए। अभिनेत्री ने कहा कि लव कपूर उसे देर रात दो बजे घर से निकालकर जबरन थाने ले गए। जहां पुलिस से धमकी दिलवाई कि अब कनखल में दिख मत जाना और मेरी फर्जी रिकॉर्डिंग भी की।
विज्ञापन

6 of 7
Bollywood actress Alisha Khan
आरोप लगाया कि उसे नशा कराया गया और उस पर जुल्म किया। आरोप लगाया कि उसका पति बदनाम कर उसका कैरियर खत्म करना चाहता है और तलाक के लिए जबरन दबाव बना रहा है। उसका जेठ और परवेश गुप्ता नाम का व्यक्ति भी उसके खिलाफ हो रही साजिश में शामिल है। ये सब सुनियोजित ढंग से उसके साथ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Book
अलीशा ने एसपी सिटी से गुहार लगाई कि वह तलाक नहीं चाहती है उसे पुलिस की सहायता चाहिए। एसपी सिटी ने बताया कि कनखल पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें