फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह की मौत, 40 लोग घायल, तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2022 09:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा/रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

ऊधम सिंह नगर जिले के पास किच्छा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन ने अभी पांच लोगों की ही पुष्टि की है। आंखों के सामने अपनों की लाशें देख परिजन बिलख उठे। इस हादसे 37 लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार सुबह कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गए। यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने घायलों को किच्छा और बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया। किच्छा अस्पताल से सभी 25 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया। 

किच्छा हादसा: सीएम धामी ने की घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा, दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रविवार की सुबह बसगर शक्तिफार्म गांव के 50 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से उत्तमनगर (बहेड़ी, यूपी) गुरुद्वारे के लिए निकले थे। करीब नौ बजे सिरसा मोड़ पर पहुंचने पर चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एनएच-74 पर क्रॉसिंग से मोड़ा तो किच्छा से सितारगंज की तरफ जा रहे कंटेनर (एनएल 01 एई 2767) ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

हादसा यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र की सीमा में होने के चलते वहां स्थित चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उत्तराखंड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र की बरा चौकी से भी पुलिस कर्मी रवाना हुए। दोनों राज्यों की पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा व अन्य निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा व बहेड़ी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरनामो बाई (30) पत्नी सोहन सिंह, जसविंदर कौर उर्फ जस्सी (35) पत्नी जसवंत, सुमन कौर (15) पुत्री भजन सिंह, अमनदीप उर्फ आकाश (8) पुत्र गुरमेज सिंह, आर्यन उर्फ राजा (6) पुत्र विक्रम सिंह और किच्छा अस्पताल में भजन सिंह (32) पुत्र गजन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में भजन सिंह व सुमन कौर पिता-पुत्री बताए जा रहे हैं। वहीं किच्छा अस्पताल लाए गए 25 घायलों को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बहेड़ी अस्पताल से भी सभी घायलों को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसा - फोटो : अमर उजाला
इधर डीएम युगल किशोर पंत ने दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और शासन को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों अस्पतालों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी। इधर यूपी पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। 

4 of 5
बड़ा हादसा - फोटो : amar ujala
ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें...सबको रुलाकर चली गईं गायिका संजना: घर में फंदे से लटका मिला था शव, दो महीने से साथ रह रहा था एक लड़का
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसा - फोटो : अमर उजाला

शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें