फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात: भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे अटकी सांसें, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Sat, 16 Jul 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
विज्ञापन
1 of 5
जर्जर स्कूल की छत गिरने दबा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल भवन की दीवार तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर मलबे में दब गया। दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हादसा होने से आसपास अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रुड़की के पड़ाव मोहल्ले में एक स्कूल भवन जर्जर हालत में है। स्कूल काफी समय पहले बंद हो गया था। कुछ दिन पहले स्कूल की एक दीवार गिर गई थी।

इस पर नगर निगम ने हादसा होने की आशंका को देखते हुए जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को तीन मजदूर पप्पू निवासी अंबर तालाब और चंद्रपाल निवासी पनियाला व एक अन्य स्कूल भवन की दीवारें तोड़ रहे थे। इस बीच स्कूल के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत को गिरता देख दो मजदूर भाग निकले, लेकिन पप्पू मलबे में दब गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलबे में दब मजदूर - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही एसएनए एसके गुप्ता, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल समेत अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मलबे में दबे मजदूर को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

4 of 5
मलबे में दबे मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि चंद्रपाल को भी हल्की चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: सोनिका को देहरादून डीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी, दिलीप सिंह कुंवर बने नए कप्तान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएनए ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर था। इसे तोड़ने के लिए ठेका दिया गया था। भवन को तोड़ते समय हादसा हुआ है। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें