रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर ऋषिकेश से लौटते हुए एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
accident
शुक्रवार देर रात्रि दस बजे एक वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को शनिवार तड़के खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद से महड़ गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
accident
निर्माणाधीन चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग का निर्माण करवा रहे ठेकेदार को छोड़ने उसके भतीजे शुभम के साथ महड़ तल्ला व मल्ला में पांच युवक भी स्कार्पियो से ऋषिकेश गए थे। रात्रि को वहां रहने के बाद शुक्रवार को वहां बाजार से खेल का सामान खरीदा। दोपहर बाद ये लोग वाहन से लौटे। देर शाम करीब 7.30 बजे ये लोग रुद्रप्रयाग के बेलणी में पहुंचे। यहां चाय पीने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए थे।
4 of 5
accident
रात्रि करीब 10 बजे युवकों ने नींद आने की बात कही, जिस पर चालक ने महड़ गांव से करीब 6 किमी पहले जंगल क्षेत्र में वाहन खड़ा दिया गया। इसके बाद ये सभी गहरी नींद में सो गए। इधर, बैक गियर नहीं लगा होने के कारण वाहन धीरे-धीरे पीछे की तरफ खिसकते हुए सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक शिवम चौधरी (22) पुत्र सजेंद्र कुमार, निवासी अटूड़ नगला, थाना सहानीगेट, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, विमल प्रसाद मनवाल (20) पुत्र स्व. मोनाराम और सौरभ प्रसाद मनवाल (22) पुत्र शिव प्रसाद, निवासी मेहड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमन प्रसाद मनवाल (16) पुत्र नरेश प्रसाद, अंशुल नेगी (28) पुत्र पूरन सिंह और अशोक सिंह (17) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी मेहड़ घायल हो गए।
रात करीब 11 बजे खाई में खून से लहूलुहान घायल अमन ने अन्य साथी के मोबाइल से घर कॉल कर दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर, देर रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीण व युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची। रात्रि 3 बजे तक तीनों घायलों को सड़क में लाने के बाद 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। जबकि तडक़े 4.30 बजे तक तीनों शवों को खाली से निकाल दिया गया। हादसे से पूरी दशज्यूला पट्टी में मातम पसरा हुआ है। इधर, उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।