फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

Mon, 23 Nov 2015 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
देहरादून में आयोजित हुए सम्मेलन में कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और पार्टी की मजबूती का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

2 of 10
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बूथ पर दस यूथ जिस दिन होंगे यहां चुनाव मैदान में पार्टी को सभी सीटों पर उतरने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

3 of 10
उत्तराखंड में साल 2017 में हम क्या करेंगे यह तय नहीं है, लेकिन इतना तय है कि भाजपा और कांग्रेस को जनता उखाड़ फेंकेगी। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विश्वास का।

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

4 of 10
कार्यक्रम के दौरान बच्चे को ऑटोग्राफ देते कुमार विश्वास।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

5 of 10
देहरादून के रेसकोर्स में पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास दोनों सियासी दलों पर जमकर बरसे। आरोप लगाया कि इनके भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, जो परिवर्तन चाहती है।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

6 of 10
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने न ही भाजपा को जिताया और न ही कांग्रेस को। इससे स्पष्ट है कि मतदाता दोनों राष्ट्रीय दलों से नाराज हैं।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

7 of 10
कुमार विश्वास को अपने कैमरे में कैद करने के लिए कुछ इस तरह आतुर दिखे लोग।

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

8 of 10
दोनों दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विश्वास ने कहा कि देहरादून में बैठकर तय किया जा रहा है कि पहाड़ कैसे बेचे जाने हैं। शौचालय के निर्माण के नाम पर 48 करोड़ खाए गए।

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

9 of 10
कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली में एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुंडे और एबीवीपी के हुड़दंगी हैं। यदि किसी बस में यह चढ़ जाएं तो युवतियां डर जाती हैं।
विज्ञापन

PICS: आप नेता कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

10 of 10
सम्मेलन में बताया गया कि कुमार विश्वास को बिग बॉस के लिए आठ करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन वह नहीं गए। कुमार विश्वास ने भी कहा कि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें