भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक विशेष फीचर की शुरूआत की है। इस माध्यम से आप अपने आधार नंबर को अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से जब चाहें लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। यह पहल आधार नंबर की निजता और सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। एक बार आधार नंबर लॉक करने पर इसका प्रयोग वेरिफिकेशन की सेवाओं के लिए नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
2 of 6
यूआईडीएआई के हेड ए वी पांडेय ने बताया कि इसके लिए आपको 16 अंकों की वर्चुअल आइडी का इस्तेमाल करना होगा। इससे ही केवाईसी के लिए वेरिफिकेशन सेवाएं पूरी हो सकेंगी। दरअसल बैंक में खाता खोलना हो या सब्सिडी लेने और पासपोर्ट बनवाने आदि सभी काम बिना आधार कार्ड के कोई भी कार्य संभव नहीं है। ऐसे में इसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर यूआईडीएआई ने एक फीचर तैयार किया है। इससे माध्यम से आप आसानी से इंटरनेट या एसएमएस के जरिये अपने आधार को लॉक कर उसे सुरक्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
aadhaar
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए आधार को लॉक या अनलॉक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाकर माई आधार टैब पर क्लिक करें।
4 of 6
aadhaar
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आप आधार सेवा कॉलम के तहत आधार लॉक/अनलॉक का टैब चुनें।
विज्ञापन
5 of 6
aadhaar
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लॉक यूआईडी विकल्प का चयन करें और आधार नंबर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
ऐसा करने के बाद सुरक्षा कोड के साथ डेटाबेस के अनुसार नाम, वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी भेजा जाएगा। उस ओटीपी को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक के बाद आधार लॉक हो जाएगा। अनलॉक करने में भी यही प्रक्रिया दोहरानी होगी।