एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होनी है। ऐसे में अगर आप काउंसिलिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। नहीं तो आप पछताएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, केंद्र सरकार ने एमबीबीएस काउंसिलिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जो भी स्टूडेंट इसके बिना जाएंगे उन्हें काउंसिलिंग का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मेडिकल एजूकेशन विभाग के निर्देश के बाद एमबीबीएस और बीडीएस के (यूजी कोर्स) के 2017-18 सत्र के लिए कामन काउंसिलिंग के लिए 10 सदस्यीय केंद्रीय काउंसिलिंग बोर्ड का गठन कर दिया गया है।
4 of 5
जुलाई में काउंसिलिंग शुरू होगी, उसमें अभ्यर्थी को आधार कार्ड अनिवार्य तौर पर प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड के लिए भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है।