अपना आधार लिंक कराने के लिए परेशान हैं तो अब जान लें यह नया फैसला
Wed, 27 Dec 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
अगर आप अपना आधार कार्ड विभिन्न सेवाओं के साथ लिंक कराने के लिए परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है।
आधार कार्ड
तमाम सेवाओं के साथ आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाए जाने के बाद अब मोबाइल नंबर को भी आधार से लिंक कराने की नई डेडलाइन 31 मार्च 2018 कर दी गई है।
मोबाइल पर बात
- फोटो : सांकेतिक चित्र
पहले मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2018 निर्धारित की गई थी।
supreme court
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी योजनाओं के साथ आधार की लिंकिंग प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग को खारिज कर दिया है।
AADHAR
कोर्ट ने मोबाइल नंबर के साथ आधार को लिंक कराने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया है।
aadhar
मोबाइल फोन से आधार को जोड़ने की अंतिम समय सीमा बढ़ाने का निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग से आदेश पारित किया है। इस हिसाब से सरकारी योजनाओं से आधार को जोड़ने की डेडलाइन भी अब 31 मार्च 2018 निर्धारित कर दी गई है।