अब आपका आधार कार्ड इस बड़े फर्जीवाड़े पर लगाम कसने जा रहा है। शिक्षामंत्री ने इसके लिए आदेश दे दिए हैं। जिसके बाद छात्र-छात्राओं के परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 5
आधार कार्ड
नए शैक्षिक सत्र से स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बैंक खाता और आधार कार्ड जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 5
aadhar card
- फोटो : SELF
प्रवेश के समय छात्र अपना बैंक खाता और आधार कार्ड नंबर देंगे, तभी उन्हें पुस्तकें और योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
4 of 5
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि बैंक खाता और आधार नंबर से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सही संख्या का पता चलेगा। इससे छात्रवृत्ति और मिड डे मील में फर्जी छात्र संख्या दिखाकर फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक छात्रों को अब पहले की भांति निशुल्क पुस्तकें वितरित नहीं की जाएंगीं। इन पुस्तकों को खरीदने के लिए धनराशि छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये भेजी जाएगी। इस धनराशि से छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें खरीदेंगे।