घर बैठे ऐसे जानिए आपका आधार कार्ड कहां- कहां हो रहा इस्तेमाल, अपनाएं ये तरीका
Wed, 13 Dec 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
aadhaar
अगर आपको जानना है कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां हो रहा है तो ये तरीका अपनाएं...
aadhaar
सबसे पहले आप uidai की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको 'Aadhaar Authentication History' का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
aadhaar
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपके सामने नई विंडो खुलेगी। यहां आपको आधार नंबर डालना होगा। इसके साथ ही नीचे दी गई सारी डिटेल्स भरनी होगी।
aadhaar
इसके बाद आपको ओटीपी जनरेट करना होगा। आधार के साथ रजिस्टर आपके मोबाइल नंबर पर यह ओटीपी आएगा।
smartphone
ओटीपी एंटर करते ही आपको उस समय सीमा अवधि के दौरान की सारी जानकारी मिल जाएगी, जो आप ने ओटीपी जनरेट करने से पहले दर्ज की थी।
iphone
इससे फायदा ये है कि अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती होगी तो आप उसे भी ठीक करा सकेंगे। इसकी शिकायत यूआईडीएआई से 1947 पर कॉल करके भी कर सकते हैं
AADHAR
दरअसल, आधार को सरकार ने सभी सरकारी सुविधाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में इसका मिसयूज भी बढ़ रहा है। इसलि यह ऑप्शन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।