aadhaar card
- फोटो : Getty Images
स्कूली छात्रों के आधार कार्ड बनाने में शिक्षा विभाग ने पूरे साल निष्क्रियता दिखाई। समीक्षा बैठकों में विचार मंथन और आदेश जारी तो खूब हुए, लेकिन कैमरा टीमों का गठन ही नहीं हो पाया। प्रत्येक ब्लाक से दो शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन शिविर किसी विद्यालय में नहीं लगाए। सारी कवायद प्रक्रिया में ही उलझी रही।