फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में एक ही जगह से हैं ये पांच दमदार प्लेयर्स,सबसे महंगे खिलाड़ी भी यहीं से,जलवा देख फैन हो जाएंगे

Wed, 11 Apr 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
IPL 2018 opening ceremony
इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में ये पांच दमदार खिलाड़ी एक ही जगह से हैं। हर खिलाड़ी की अपनी एक खूबी है। जानेंगे तो आप भी फैन हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल
जी हां, इस बार आप आईपीएल में उत्तराखंड मूल के पांच खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए तैयार हो जाइए। ये खिलाड़ी टी-20 में अपना दम दिखाने को फुल एक्शन में है।
विज्ञापन

3 of 7
MS Dhoni
दो साल के बैन के बाद दोबारा प्रतियोगिता में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान एक बार फिर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। धोनी को आईपीएल में 15 करोड़ में खरीदा गया था।

4 of 7
cricketer manish pandey
नैनीताल निवासी मनीष पांडे दांये हाथ के बल्लेबाज हैं। वे बागेश्वर जिले से हैं। इन्हें टी-20 का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। मनीष हैदराबाद टीम से खेल रहे हैं। आईपीएल में मनीष को 11 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।
विज्ञापन

5 of 7
पवन नेगी
बाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी पवन नेगी टी-20 फॉर्मेट में सबसे किफायती गेंदबाजी और निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए माने जाते हैं। आईपीएल में हांलांकि इन्हें एक करोड़ में खरीदा गया, लेकिन इनकी बल्लेबाजी के भी सभी फैन हैं। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले में रानीखेत तहसील के चौराबंगर  निवासी पवन रणजी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
अपनी तेज गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले कमलेश नागरकोटी भी उत्तराखंड के बागेश्वर से हैं। अंडर-19 में वे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 3.20 करोड़ में केके आर ने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rishabh pant - फोटो : File
मूल रुप से गंगोलीहाट के पाली गांव के निवासी ऋषभ ने रुड़की से शिक्षा हासिल की है। दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रह चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम आईपीएल 11 में रिटेन किया इै। ऋषभ पंत को भी आईपीएल में 15 करोड़ में खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें