शनिवार सुबह आए तेज आंधी तूफान ने पूरे उत्तराखंड में तबाही मचा दी। कहीं घर की छतें उड़ गईं तो कहीं पर फसलें तबाह हो गई। वहीं इसी बीच तेज तूफान ने एक महिला की जान ले ली जबकि पति घायल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सुबह करीब पांच बजे कृष्णानगर निवासी नीलम शर्मा (65 ) अपने पति पृथ्वीराज शर्मा के साथ गंगनहर के किनारे घूमने जा रही थी । उनके टहलने के दौरान ही भीषण तूफान आ गया। तभी गंगनहर के किनारे खड़े एक पेड़ का भारी भरकम टहना टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
पौड़ी से पांच किलोमीटर दूर मांडाखाल के नजदीक एक घर की टीन की छत उड़ गई। विरेंद्र प्रकाश ने घर की छत टीन से बनाई थी। सुबह तेज तूफान के चलते सारे टीन उड़कर नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धन सिंह तोमर पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
4 of 7
वहीं नैनीडांडा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरखेत-बिरखेत की टीन की छत उड़ गई और विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। अध्यापकों ने स्कूल के बच्चों सहित अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
कालसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ड्यूडीलानी की की तेज तूफान से छत उड़ गई। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के सामने भवन का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्कूल के समीप स्थित पटवारी चौकी के एक कमरे में कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। वहीं कई जगह पर फसलें भी तबाह हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
चिरमरी में देवदार का पेड़ गिरने से दुकान की छत और उसके पीछा बना कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान स्वामी ने किसी तरह जान बचाई। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। चिरमरी में लेबरू और अजीत की दुकान है।
रोजाना की तरह सुबह दोनों दुकान पर थे। इस दौरान धमाके के साथ दुकान पर पेड़ गिर गया। जिससे दुकान की छत और उसके पीछा बना कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम प्रत्यूष कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।