फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर भर गया सरकारी कर्मचारियों का 'खजाना', खबर पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Wed, 18 Oct 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money
धनतेरस और दिवाली के मौके पर राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भी सौगात दी है। सरकार के इस फैसले को पढ़कर आपके चेहरे भी खिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
money - फोटो : money
प्रदेश सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। धनतेरस के अवसर पर जारी इस आदेश से राजकीय सेवा में कार्यरत करीब दो लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से 30 जून 2016 तक की अवधि का एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
radha raturi - फोटो : file photo

एक जुलाई 2016 से दिसंबर 2016 तक की अवधि के एरियर का भुगतान अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 में किया जाएगा।  प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व प्रभारी सचिव को इस आशय के आदेश जारी किए।

 

4 of 6
money - फोटो : money
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार को एरियर का 1200 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।  इस वित्तीय वर्ष में एरियर की पहली किस्त के एवज में 600 करोड़ रुपये जारी होंगे। इसमें से 400 करोड़ रुपये कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जाएंगे और 200 करोड़ रुपये की राशि का उन्हें नकद भुगतान होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
पेंशन

शेष एरियर का भुगतान अगले साल किया जाएगा। भविष्य निधि खाते से एक वर्ष तक यह राशि नहीं निकाली जा सकेगी। नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों के  एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके पेंशन खाते में जमा होगी और शेष राशि का उन्हें नकद भुगतान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money

सरकार ऐसे कर्मचारियों को आयकर काटकर एरियर का नकद भुगतान करेगी जो एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 के बीच सेवानिवृत्त हुए या उनकी मृत्यु हो गई या फिर अन्य कारणों सेवा मुक्त हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें