फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में रखा हुआ 500 का नोट आपको बनाएगा लखपति, बस ये करना होगा

Sat, 27 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
जेब में रखा हुआ यह 500 रुपए का नोट आपको धनवान बना सकता है। इसके लिए आपको बस ये आसान तरीका अपनाना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये आप हर महीने 500 रुपए निवेश करके अपना लखपित बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
500 rupees note
आप सिर्फ 500 रुपए हर महीने सिप में निवेश करते हैं तो 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न पर 20 साल में आपका निवेश बढ़कर 4.55 लाख रुपए हो जाएगा। इसमें आप 10 साल में महज 1.20 लाख रुपये जमा करते हैं और 3.35 लाख रुपये रिटर्न या फायदे के रूप में मिलते हैं।

 

4 of 7
500 के नोट का सच - फोटो : अमर उजाला
वहीं अगर आप 500 रुपए हर महीने सिप में निवेश करते हैं तो 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न पर 30 साल में आपका निवेश बढ़कर 15.26 लाख रुपए हो जाएगा। इसमें आपकी ओर से जमा की गई राशि महज 1.80 लाख रुपए होगी जबकि 13.46 लाख रुपए का रिर्टन या लाभ होगा। इस तरह 10 साल पहले निवेश की शुरुआत करने से आपकी कमाई तीन गुना से अधिक बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
500 के नोट का सच - फोटो : अमर उजाला
आप शेयर बाजार में एकमुश्त 10 हजार रुपये सीधे निवेश करते हैं और बाजार में 10 फीसदी की गिरावट आती है तो आपकी रकम घटकर 9,000 रुपये हो जाएगी। लेकिन आप सिप के जरिये शेयर बाजार में एक हजार रुपये हर माह लगाते हैं और पहले माह 10 फीसदी की गिरावट आती है तो निवेश घटकर 900 रुपये हो जाएगा। अगले माह आप एक हजार रुपये और लगाते हैं तो कुल निवेश 1,900 रुपये हो जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब दूसरे माह 10 फीसदी की तेजी आती है तो आपका निवेश 190 रुपये बढ़कर 2090 रुपये हो जाएगा। इस तरह आपको निवेश पर 4.5 फीसदा का फायदा हुआ। जबकि नुकसान की स्थिति में केवल एक हजार रुपये पर ही आपको घाटा होता है। इस तरह सिप की वजह से बाजार की तेजी का तो फायदा मिलता ही है। साथ ही गिरावट में औसत नुकसान भी कम हो जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money
​आप अपने फाइनेंस एक्सपर्ट से राय लेकर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में इनवेस्ट कर अच्छा रिर्टन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें