आम तौर पर बाजार में प्रचलन से बाहर हो चुके 50 पैसे के सिक्के के बारे में बढ़ी खबर आई है। जिसे जानकर आप थोड़ा हैरान होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
RBI
प्रचलन से बाहर हो चुके 50 पैसे का सिक्का अब भी वैध है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंध विभाग के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी सुमन राय ने माना है कि 50 पैसे का सिक्का वैध है।
विज्ञापन
3 of 6
xdfv
आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने आरटीआई के जरिए आरबीआई से सवाल किया था कि वर्तमान में क्या 50 पैसे का सिक्का चलन में है।
4 of 6
अारबीअाई
करीब 45 दिन बाद मिले जवाब में आरबीआई, मुंबई ने कहा है कि 50 पैसे का सिक्का अभी वैध है। बता दें कि भारत में 1957 में एक साथ 10 पैसे, 25 पैसे और 50 पैसे के सिक्के जारी किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
25 paisa
पहले 10 पैसे का सिक्का चलन से बाहर हुआ। उसके बाद 30 जून, 2011 को आरबीआई ने 25 पैसे का सिक्का भी बंद कर दिया। बाजार में अब व्यापारी और ग्राहक दोनों ही 50 पैसे के सिक्के स्वीकार नहीं करते।
इस पर आरटीआई कार्यकर्ता गोल्डी का कहना है कि जब 50 पैसे का सिक्का प्रचलन में है ही नहीं तो रिजर्व बैंक को इसे बंद कर देना चाहिए। वह आरबीआई को पत्र लिख कर 50 पैसे के सिक्के को अधिकारिक तौर पर बंद करने का अनुरोध करेंगे।