फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 मीटर सड़क पर 400 गड्ढे, बरसात में सफर करना बेहद जोखिम भरा, तस्वीरों में देखें बेहाल नेशनल हाईवे

Wed, 08 Aug 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
highway
700 मीटर की सड़क, सड़क में 400 गड्ढे, गुजरने में लगने का वक्त 30 मिनट और साथ में चोट का खतरा। यह है नेशनल हाईवे का हाल। प्रेमनगर में हाईवे इस कदर टूटा हुआ है कि रोजाना यहां औसतन पांच हादसे हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
highway
रोजाना गुजरने वालों को यह सड़क बीमार बना रही है तो पहली बार आने वालों को यह गड्ढे मुसीबत से कम नहीं लगते। रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जब नंदा की चौकी स्थित होटल में भोलेजी महाराज के जन्मोत्सव में शिरकत करने जा रहे थे तो उनकी फ्लीट भी इन गड्ढों से जूझते हुए काफी देर में आगे बढ़ पाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
highway
सोमवार को सुबह से प्रेमनगर में लंबा जाम लग गया। प्रेमनगर बाजार से लेकर उत्तरांचल विवि से थोड़ा पहले तक यह जाम सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की वजह से लगा। अमर उजाला की टीम ने जब गड्ढों की गिनती की तो करीब 700 मीटर की इस सड़क पर 400 से ज्यादा गड्ढे मिले। कई गड्ढे तो इतने जानलेवा बन गए हैं कि अचानक थोड़ी की रफ्तार का वाहन भी इनमें गिर गया तो चोट लगनी तय है। यहां गुजरने वाले लोगों में इस बात की नाराजगी है कि एक तो वह जानलेवा रास्ते से गुजर रहे हैं और दूसरे उनका समय खराब हो रहा है।
 

4 of 6
highway
आधा-आधा घंटे तक जाम में फंसे होने की वजह से छात्रों की क्लास छूट जाती है। प्रेमनगर के स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमनगर से लॉ कॉलेज तक सड़क पर हुए गड्ढों को कुछ दिन पहले मिट्टी से भरा गया था। लेकिन तेज बारिश के बहाव से मिट्टी के बह जाने से गड्ढे और भी घातक हो गए। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए बार फिर गड्ढों को ईंट से भरा जा रहा है। ताकि बरसाती पानी के तेज बहाव से गड्ढे होने की संभावना कम हो। रविवार को जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की फ्लीट पर गड्ढों से जूझते हुए आगे बढ़ी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
highway
प्रेमनगर स्थित मिट्ठी बेहरी के पास नहर चोक होने के चलते सड़क पर बहता पानी आफत बना हुआ है। पानी से सड़कों पर हुए गड्ढों का अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है। जिससे हादसा होने के संभावना और भी अधिक बनी रहती है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को ही नहीं बल्कि राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो दोपहिया वाहन चालक किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच भी गए। नहर चोक होने से सड़क पर बहते पानी ने आधी से ज्यादा सड़क पर कब्जा किया हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
highway
सड़क पर गड्ढे तो बन जाते हैं लेकिन यह जानलेवा गड्ढे हैं। हमारे सामने ही रोजाना लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सरकार को प्राथमिकता के तौर पर सड़क बनानी चाहिए।-विनोद, स्थानीय निवासी
गड्ढों की वजह से इतना लंबा जाम लग जाता है कि पांच मिनट का रास्ता 30 मिनट में पार कर पाते हैं। गाड़ी को इनसे अलग नुकसान हो रहा है। -अभिषेक तिवारी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें