हरिद्वार में गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए सबसे अधिक भीड़ पंजाब, राजस्थान, जम्मू और उत्तर प्रदेश से पहुंची। दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट आदि तमाम प्रांतों से स्नानार्थियों का तांता दिनभर लगा रहा। दक्षिण भारत से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।