फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 का पहला चंद्रग्रहण इन राशियों के लिए लाया बेहद बुरी खबर, पढ़िए और सतर्क रहिए

Wed, 31 Jan 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
zodiac sign
31 जनवरी 2018 को साल का पहला चंद्रग्रहण है। जिसका अशुभ असर अगले 30 दिनों तक मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि पर होगा। आइए जानते हैं इन राशियों के लिए कैसे रहेंगे ये 30 दिन...
 
विज्ञापन

2 of 8
राश‌िचक्र
ज्योतिषाचार्य पं. हरिओम पंत ने बताया कि इस दौरान मिथुन राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इस ग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर रहेगा। जिससे आपको धन हानि हो सकती है इसलिए आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। किसी खास बात को लेकर टेंशन हो सकती है। जरूरी कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है, लेकिन हो सकता है उससे आपको फायदा नहीं मिले।

 
विज्ञापन

3 of 8
राश‌िचक्र
कर्क - ग्रहण इस ग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर हो सकता है। चोट, दुर्घटना या बीमारी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जरूरी कामकाज में रिस्क न लें। जल्दबाजी से बचें।
सिंह - पारिवारिक ये ग्रहण धन हानि करवा सकता है। आपकी राशि पर इस ग्रहण का अशुभ असर हो सकता है। जिससे आपकी टेंशन और खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में भी किसी तरह का क्लेश या विवाद होने की संभावना बन रही है। आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। फालतू बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
 

4 of 8
zodiac - फोटो : zodiac
तुला - आपकी राशि पर ग्रहण का असर ठीक नहीं है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन में भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले मे सावधान रहें। आपके मन में किसी चीज़ को लेकर डर बना रह सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
राश‌िचक्र
वृश्चिक - ग्रहण के अशुभ असर के कारण वृश्चिक राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। फालतू विवादों में भी फंस सकते हैं। किस्मत के भरोसे न रहें। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
ग्रह नक्षत्र
धनु - आपके लिए ये ग्रहण मिला-जुला रहेगा। कामकाज में आपको किसी प्रकार की चुनौती मिल सकती है, सावधान रहें। धन लाभ तो हो सकता है, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। ग़ैर क़ानूनी कामों से बचें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
राशि
मकर - ग्रहण का अशुभ असर आपके रोजमर्रा के काम और दाम्पत्य जीवन पर ज्यादा रहेगा। नौकरी या बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। मतभेद के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
कुंभ - अचानक आपकी सेहत और पैसों पर इस ग्रहण का अशुभ असर पड़ सकता है। धन हानि और एक्स्ट्रा मेहनत के भी योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधानी रखनी होगी।
मीन - ग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर रहेगा। इससे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में आपको एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। खर्चे और नुकसान बढ़ने की संभावना है। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें