फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार करने गए थे, पानी बढ़ा तो नदी में फंस गए 20 लोग

Fri, 04 Aug 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नंधौर वैली (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
river rescue - फोटो : amarujala
अंतिम संस्कार करके लौट रहे करीब 20 लोग नंधौर नदी में टापू पर पानी से घिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक रेस्क्यू करने की कोशिश करती रही। लेकिन तेज बहाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 5
river rescue
हालांकि 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। देर रात रेस्क्यू शुरू कर सभी को सुबह पांच बजे तक सुरक्षित निकाला गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
river rescue
बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे आमखेड़ा निवासी 101 वर्षीय गौतमी बोरा का निधन हो गया। परिवार और आसपास के लोग उनका दाह संस्कार करने कैलाश नदी गए थे। रास्ते में नंधौर नदी पड़ती है।

 

4 of 5
river rescue
अधिकतर यह सूखी रहती है। लोग इसे पार करके श्मशान घाट तक जाते हैं। शाम को जब सभी लोग गौतमी का अंतिम संस्कार करके लौटने लगे तो तेज बारिश होने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
river rescue
देखते ही देखते नंधौर नदी में जलस्तर बढ़ गया। इससे सभी लोग नंधौर नदी के टापू पर फंस गए। सूचना पर नन्धौर वैली पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंची है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें