फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: इस कपल की प्रेमकहानी है जरा हटके, पढ़िए अपने दिन याद आ जाएंगे

Wed, 07 Feb 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Anurag and Rohini
अनुराग और रोहिनी के लिए पहली नजर, वो पीछा करते-करते शुरू हुआ मोहब्बत का सफर, आज आठ साल बाद भी हर वेलेंटाइन पर नई यादें और जज्बात लेकर आता है। प्यार की यह कहानी आज युवाओं के लिए एक मिसाल है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Anurag and Rohini
जातपात से ऊपर उठकर अनुराग और रोहिनी आज भी हर वेलेंटाइन डे पर आठ साल पुराने अंदाज में एक दूसरे को प्यार का इजहार करते हैं। बात उन दिनों की है जब रोहिनी रोजाना अनुराग की हनुमान चौक स्थित दुकान के सामने से गुजरती थी। प्राइवेट जॉब करने वाली रोहिनी कब अनुराग के लिए रोजाना का इंतजार बन गई, पता ही नहीं चला।

 
विज्ञापन

3 of 6
Anurag and Rohini
इसके बाद अनुराग हर दिन रोहिनी का पीछा करने लगा। पीछा करते-करते रोहिनी के ऑफिस तक जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई। यही दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला। जिसके बाद दोनों छुपछुप कर मिलने लगे। प्यार का सिलसिला चल निकला। अनुराग अपने पुराने स्कूटर पर बैठाकर रोहिनी को पलटन बाजार की गलियों में घुमाने लगा।
 

4 of 6
Anurag and Rohini
वेलेंटाइन डे की चर्चा हुई तो रोहिनी ने चहककर बताया कि हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा 26 जून 2008 का था, जब घरवालों से चोरी-छिपे ऋषिकेश और हरिद्वार गए। हम दोनों ने पूजा कराई। पूरा दिन कब बीत गया, पता ही नहीं चला। इसके बाद पहला वेलेंटाइन डे भी हमारे लिए खास बना था। दिल में घबराहट जरूर थी लेकिन मोहब्बत के जज्बे के सामने सब कुछ फीका था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेम
इश्क और मुश्क छिपाये नहीं छिपते, यह इश्क भी कब तक छिपता। रोहिनी के परिजनों को इसका पता चल गया। परिजनों ने जाति अलग-अलग होने की वजह से इस रिश्ते को नकार दिया। रोहिनी डरे हुए अंदाज में बताती है कि मिलना-जुलना बंद हो गया। एक पल को लगा कि मोहब्बत की यह कहानी यहीं खत्म न हो जाए लेकिन अनुराग का प्यार, विश्वास और ईश्वर की कृपा साथ थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rose day
आखिरकार प्यार की यह कहानी परवान चढ़ी और 20 जनवरी 2010 को शादी हो ही गई। आज जब वेलेंटाइन डे आता है, अनुराग और रोहिनी का प्यार फिर ताजा हो जाता है। दो बच्चों के बीच प्यार आज भी उतना ही संजीदा है। उतना ही गहरा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें