Anurag and Rohini
वेलेंटाइन डे की चर्चा हुई तो रोहिनी ने चहककर बताया कि हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा 26 जून 2008 का था, जब घरवालों से चोरी-छिपे ऋषिकेश और हरिद्वार गए। हम दोनों ने पूजा कराई। पूरा दिन कब बीत गया, पता ही नहीं चला। इसके बाद पहला वेलेंटाइन डे भी हमारे लिए खास बना था। दिल में घबराहट जरूर थी लेकिन मोहब्बत के जज्बे के सामने सब कुछ फीका था।