फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उपचुनाव: कई किलोमीटर पैदल चलकर वोट देने पहुंचे 102 साल के प्रेम सिंह

Tue, 29 May 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
1 of 5
prem singh
उम्र के इस पड़ाव में भी इन बुजुर्गों का जुनून कम नहीं हुआ।  वोट देने पहुंचे तो युवा भी शर्मा गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
voting
मतदान के लिए बुजुर्ग भी कई किमी पैदल चलकर पोलिंग बूथों तक पहुंचे। नारायणबगड़ ब्लाक के रैंस गांव के 102 वर्षीय प्रेम सिंह ने रैंस मतदान केंद्र में वोट डाला। प्रेम सिंह को उनके परिजन पीठ पर उठाकर करीब 500 मीटर दूर मतदान केंद्र तक लाए।
विज्ञापन

3 of 5
voting
थराली के सूना गांव की 96 वर्षीय लखमा देवी 2 किमी की पैदल दूरी तक सूना मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। वहीं बूड़ा गांव की 80 वर्षीय खीमा देवी, मींग गांव के 90 वर्षीय लाल सिंह ने भी डेढ़ से दो किमी पैदल चलकर मतदान में भागीदारी की।
 

4 of 5
voting
नारायणबगड़ के गडसिर में 93 वर्षीय माली देवी ने मतदान किया, जबकि झिंझौंणी गांव की 90 वर्षीय सुमति देवी, 85 वर्षीय कुदली देवी, 80 वर्षीय धिवेली देवी और 85 वर्षीय गोमती देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया। भगोती में 80 वर्षीय अव्वल सिंह नेगी ने कहा कि अब तक 40 से अधिक बार मतदान कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
voting
मतदान के लिए सुबह के समय मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गांवों में लोग सुबह खेती बाड़ी में लगे रहे। खास तौर से महिलाएं दोपहर तक खेतों में निराई गुड़ाई में लगी रहीं और दोपहर बाद उन्होंने वोट डाले। यहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें