रेलवे में 90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी हैं। अगर आपने भी अप्लाई किया है तो एग्जाम पैटर्न जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 8
computer
इसमें सबसे ज्यादा भर्तियां करीब 63 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। जिसमें कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
computer
कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट सबसे महत्वपूर्ण होगा। इसमें जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स (20 नंबर), जनरल साइंस (30 नंबर), मैथ्स (25 नंबर) और रिजनिंग (25 नंबर) के सवाल होंगे। यानी 100 नंबर के कुल 100 सवाल होंगे।
4 of 8
exam
एग्जाम क्रैक करने के लिए सबसे पहले जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के 50 सवाल केवल 25 से 30 मिनट में हल करने की कोशिश करें। इससे मैथ्स और रिजनिंग के 50 सवालों के लिए करीब 60 से 65 मिनट का समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
5 of 8
Maths
मैथ्स और रिजनिंग के सभी 50 सवाल सॉल्व करने के बजाय कोशिश यह करें कि जो भी सवाल हल करें, उनके उत्तर सही हों। ऐसे बहुत कम कैंडिडेट्स होंगे जो सभी सवाल अटैम्प कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
exam
जनरल नॉलेज में हिस्ट्री, राजनीति, खेल, शासन व्यवस्था, इकोनॉमिक्स के सवाल होंगे। जनरल साइंस में जियोग्राफी और सामान्य विज्ञान संबंधित सवाल होंगे।
विज्ञापन
7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
करंट अफेयर्स के सारे सवाल रोजाना घट रही घटनाओं में से ही पूछे जाएंगे। इसके लिए रोजाना दो से तीन अखबार और न्यूज पत्रिकाएं ध्यान से पढ़ें। इनमें देश-विदेश और खेल की खबरें जरूर पढ़ें।
रिजनिंग और मैथ्स को रटा नहीं जा सकता, लेकिन इसकी टेक्निक्स होती हैं जिनके जरिए कम समय में आसानी से सवाल हल किए जा सकते हैं। जानकार लोगों से ये टेक्निक सीखने की कोशिश करें। मैथ्स और रिजनिंग के सवालों को जल्दी से हल कर सकें इसके लिए प्रैक्टिस करें। पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट अधिक से अधिक हल करने का प्रयास करें।