फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गैंगवार, न्यू सब्जीमंडी में चली गोलियां, गब्बर ढेर, तस्वीरें

Thu, 09 Jun 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में गैंगवार, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में अमृतसर के बाद अब लुधियाना में गैंगवार में खून बहने की खबर मिली है। न्यू सब्जीमंडी में गोलियां चलने से गब्बर की मौत हो गई। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में गैंगवार, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
वारदात, लुधियाना में बहादुरके रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी में हुई, जहां सुबह दो गुटों में विवाद के बाद गोलियां चल गईं। फायरिंग में एक युवा आढ़ती कंवलप्रीत सिंह उर्फ गब्बर को चार गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना जोधेवाल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे आढ़ती गुट के सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

3 of 5
लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में गैंगवार, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक गब्बर के भाई कुलप्रीत सिंह उर्फ रूबल की शिकायत पर राजन, कृपाल सिंह उर्फ पाला, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोमनाथ फौजी, बॉबी मशरूम वाला, इंद्रजीत सिंह, अतिंदर सिंह और इकबाल सिंह समेत कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में रूबल ने कहा कि मंगलवार सुबह सभी आरोपी उसकी दुकान पर आ गए। वे अपने भाईयों के साथ दुकान पर सामान बेच रहे थे।

4 of 5
लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में गैंगवार, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
दूसरे गुट के लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने रिवाल्वर निकाल कर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। उसके भाई गब्बर को चार गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गब्बर को तुरंत सीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घबराहट में आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।  थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में गैंगवार, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शाम को एडीसीपी बलकार सिंह से मुलाकात करके मामले की गहन जांच करने की मांग की है। उनका दावा है कि आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोमनाथ फौजी और उनके बेटे राजन को गलत फंसाया जा रहा है। घटना के वक्त सोमनाथ अपने घर पर और बेटा राजन दुकान पर सामान बेच रहा था। एडीसीपी ने इस मामले में निष्पक्षता से जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें