यूपी के बिवांर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां भाभी के मैगी बनाने का देवर ने विराेध किया जब भाभी नहीं मानी ताे युवक ने उनपर पेचकस हमला कर खून से लथपथ कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
थानाक्षेत्र के बिगहना निवासी रुबाना पत्नी शरीफ ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र के लिए मैगी बना रही थी। तभी देवर रफीक आया और मैगी बनाने से मना करने लगा। इस पर दोनों विवाद होने लगा। नाराज देवर ने भाभी की पीठ पर पेचकश से कई वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर देवर दौड़ लगाकर सीढ़ी से छत में भागने लगा। इसी बीच देवरानी का पैर फिसल जाने से गिर जाने से कूल्हे में फैक्चर हो गया। पुलिस देवर को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
रूबाना ने देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देवर ने बताया कि बड़े भाई शरीफ छोटे भाई नसीम, जाउद्दीन ने उसके साथ मकारपीट की जिससे उसके फैक्चर हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।