यूनाइटे किंगडम में एक महिला का तीन बार रेप किया गया और वारदात की रात ही उसे अपना सुसाइड नोट लिखने पर भी मजबूर किया गया है। पीड़िता क्रिस्टी टॉल्सन (31) ने खुद इस खौफनाक वारदात को बयां किया, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
दो बच्चों की मां क्रिस्टी के ऊपर खुद उसके पार्टनर मार्टिन(27) टूटल ने बेरहमी से अत्याचार किया और उसे अपना ही सुसाइड नोट लिखने के लिए मजबूर किया। डेली मेल की खबर के अनुसार उस रात जब वो अपने मासूम बच्चों के साथ सो रही थी उस दौरान सनकी मार्टिन ने उसका तीन बार रेप किया और उसे मारने की ठान चुका था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
rape
- फोटो : daily mail
2008 में करीब आए क्रिस्टी और मार्टिन के बीच शुरुआत में बहुत प्यार था लेकिन क्रिस्टी के मुताबिक 4 महीने के अंदर ही मार्टिन का व्यवहार बदल गया और वह उससे रोज झगड़े करने लगा। साल 2012 में दोनों को एक लड़की हुई जो कi समय से पहले पैदा हुई थी और 8 महीने के अंदर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : daily mail
मार्टिन बच्ची की मौत के लिए क्रिस्टी को जिम्मेदार ठहराता था। साल 2013 में क्रिस्टी को मार्टिन ने गर्भपात गिराने के लिए कहा पर वह नहीं मानी। क्रिस्टी ने लड़के को जन्म दिया। इसके बाद 2015 में क्रिस्टी दोबारा मा बनी। लेकिन फरवरी 2016 में वह काली रात आई जिस दिन क्रिस्टी ने मौत को सबसे करीब से देखा।
4 of 6
- फोटो : daily mail
क्रिस्टी ने बताया कि कुछ दिनों वो मार्टिन के साथ फिल्म देख रही थी जिसमें रेप का एक सीन आया। इसके बाद मार्टिन अक्सर क्रिस्टी से सेक्स के दौरान एक रेप पीड़िता बनने को कहता था और खुद रेपिस्ट बनना चाहता था। एक दिन क्रिस्टी और मार्टिन बाहर से घर लौटे तो वह फिर से वही जिद्द करने लगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : daily mail
उस दिन सिरफिरे मार्टिन ने क्रिस्टी को पीटना शुरू कर दिया और तीन बार रेप किया। इस दौरान क्रिस्टी ने पुलिस को बुलाना चाहा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। वह किसी तरह अपनी मां को मैसेज कर पाई। इस दौरान क्रिस्टी ने अपने बच्चों को लेकर भागने की कोशिश की पर मार्टिन ने उसे पकड़ लिया और अत्याचार करने लगा।
इस वारदात का खात्मा तब हुआ जब क्रिस्टी की मां वहां पुलिस लेकर पहुंची। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपने इतने सालों के करियर में पहली बार किसी रेप पीड़िता का इतना बुरा हाल देखा था। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बर्नली क्राउन कोर्ट ने उसे 12 साल की सजा सुनाई है।