फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में दो मंदिरों में चोरी, लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई

Thu, 28 Nov 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर के दो मंदिरों में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा कर करीब नौ लाख के आभूषणों समेत एक लाख की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सुबह जब मंदिर खोले गए तो चोरी की इन घटनाओं का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी की दोनों वारदातों की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात चोरों ने महादेव स्थित महादेव मंदिर के मुख्यद्वार का ताला किसी तेजधार हथियार से तोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया और वहां से शिवलिंग पर रखी गई चांदी की जलाहरी, शेषनाग और त्रिशूल को चुरा लिया। सीसीटीवी में कैद दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में आभूषणों और नकदी समेत करीब नौ लाख की चोरी होने की बात कही जा रही है। सुबह जब स्थानीय निवासी नंद लाल वर्मा पूजा करने तड़के पांच बजे पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने इसके बारे में मंदिर कमेटी को बताया। मंदिर कमेटी ने बीएसएल थाने को इस वारदात के बारे में सूचना दी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी वारदात महादेव मंदिर से करीब एक किमी दूर रात को ही हाईवे के किनारे भोजपुर स्थित रेस्ट हाउस चौक पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई। यहां चोरों ने सेंध लगा कर तीन चांदी के मुकुट और दान पात्रों की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब पूजा के मंदिर खोला गया तो इस वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर कमेटी ने सुंदरनगर पुलिस को सूचित किया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने दोनों मंदिरों का दौरा किया और पुलिस जांच की समीक्षा की। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने दोनों वारदातों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया दोनों चोरी की घटनाओं में क्या एक ही चोरों के दल की संलिप्तता है या नहीं, इसको लेकर भी छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें