फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से ठीक पहले बरामदे में सो रही युवती पर फेंका तेजाब

Fri, 23 Mar 2018 08:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिल में एक दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां रात काे बरामदे में साे रही लड़की के ऊपर तेजाब फेक दिया गया। बदहवास हालत में लड़की ने चिल्लाना शुरु किया ताे घर के लाेग जाग गए। 

 

 


 
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
अचलगंज थानाक्षेत्र की ग्रामसभा पड़रीकला के मजरे पाड़नखेड़ा अमरनाथ खेती बाड़ी करते हैं। इनकी बेटी संजू यादव (20) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। कुछ दिन पहले वह अपनी बहन के घर गई थी। दो दिन पहले वहां से लौटी। इसी दिन उसकी बड़ी बहन भी अपने मायके आई, लेकिन दोनों अलग-अलग वक्त घर पहुंची थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
वह गुरुवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। बगल में उसकी दादी पार्वती व बड़ी बहन शहर कोतवाली के जान्हवीखेड़ा निवासी अंजू पत्नी राममूर्ति व उसका चार साल का बेटा लेटा था। पिता अमरनाथ, मां प्रभूदेई व भाई श्याम घर के अंदर सो रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बड़ी बहन अंजू के कहने पर संजू ने लाइट बंद कर दी।

 

4 of 6
डेमाे पिक
लगभग एक घंटे बाद संजू पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा व शरीर का आधा हिस्सा झुलस गया। संजू चीखती हुई घर के अंदर भागी। अंधेरा होने से परिजनों ने पहले करंट लगने की बात समझी, लेकिन जब लाइट जली तो स्थिति साफ हुई। आनन- फानन में संजू को जिला अस्पताल लाए। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमाे पिक
लड़की पर तेजाब फेकने की सूचना मिलते ही एसपी पुष्पांजलि जिला अस्पताल पहुंचीं। रात लगभग 12 बजे सीओ बीघापुर, एसओजी टीम, डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। डाग स्क्वायड पीड़िता की चारपाई से होता हुआ घर के अंदर पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
बाद में बगल में ही रहने वाले चाचा शिव के मकान तक गया। एसपी ने परिजनों से बातचीत करने के बाद ग्रामीणों से भी वार्ता की। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें