जहीर खान के परिवार में शादी का जश्न क्रिकेट सितारों की मौजूदगी से खास बन गया। अजीत अगरकर पत्नी फातिमा के साथ पहुंचे, तो आशीष नेहरा भी पत्नी रुश्मा के साथ नजर आए। इस समारोह की अनदेखी तस्वीरों में जहीर और उनके बेटे का प्यारा पल भी चर्चा में है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले कई दिग्गज एक बार फिर साथ नजर आए, लेकिन इस बार मौका कोई मैच नहीं, बल्कि शादी का जश्न था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साले यानी सागरिका घटगे के भाई शिवजीत घटगे की सगाई और संगीत समारोह में अजीत अगरकर, आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल ने भी शिरकत की। इस खास शाम की कुछ अनदेखी तस्वीरें अगरकर की पत्नी फातिमा ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनमें जहीर की बेटे फतेहसिंह के साथ प्यारी बॉन्डिंग से लेकर नेहरा और अगरकर के पारिवारिक अंदाज तक, कई खास पल देखने को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जहीर के साले की सगाई
- फोटो : Instagram
बेटे फतेहसिंह के साथ जहीर खान का प्यारा अंदाज
अजीत अगरकर की पत्नी फातिमा अगरकर के साझा किए गए वीडियो में जहीर खान और उनके बेटे फतेहसिंह की एक तस्वीर ने खास ध्यान खींचा। इसमें जहीर अपने बेटे को गोद में लिए उसके माथे से अपना सिर लगाकर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। जहीर की पत्नी सागरिका भी समारोह में मौजूद थीं। वह खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। वीडियो में जहीर की फातिमा के साथ भी एक तस्वीर है, जिसमें वह हाथ में गिलास लेकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। जहीर खान को हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
3 of 6
जहीर के साले की सगाई
- फोटो : Instagram
ग्लैमरस फातिमा और अजीत अगरकर का रॉयल लुक
बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी पद छोड़ने के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए। वह ब्राउन कुर्ते, सफेद पायजामे और नेहरू जैकेट में नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी फातिमा भी ग्लैमरस दिख रही थीं। दोनों ने अपने बेटे के साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई।
4 of 6
जहीर के साले की सगाई; नेहरा के साथ उनकी पत्नी रुश्मा (बाएं)
- फोटो : Instagram
आशीष नेहरा पत्नी रुश्मा के साथ पहुंचे
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी इस जश्न में शामिल हुए। वह सफेद पठानी कुर्ता-पायजामे में नजर आए। नेहरा की पत्नी रुश्मा भी उनके साथ थीं। फातिमा ने एक तस्वीर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह तस्वीर नेहरा गैंग के पहुंचने से पहले की है और उस समय वह अभी तक जाग रही थीं। तस्वीर में समारोह में पहुंचे मेहमानों का मस्तीभरा अंदाज दिखाई दिया।
विज्ञापन
5 of 6
जहीर के साले की सगाई
- फोटो : Instagram
पार्थिव पटेल भी पत्नी अवनी के साथ पहुंचे
समारोह में पार्थिव पटेल भी नजर आए। वह पत्नी अवनी के साथ पहुंचे थे। पार्थिव ने नेहरा और बाकी लोगों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पार्थिव फिलहाल गुजरात टाइटंस टीम के असिस्टेंट कोच भी हैं। शिवजीत घटगे की होने वाली पत्नी पल्लवी ने सगाई और संगीत समारोह में और लहंगा पहना था। डायमंड नेकलेस उनके लुक को खास बना रहे थे। वहीं, शिवजीत शेरवानी में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
फातिमा ने साझा किया खास संदेश
तस्वीरों के साथ फातिमा ने शिवजीत और पल्लवी के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी जोड़े को पति-पत्नी बनते हुए हर पल का आनंद लेते देखते हैं, तो तस्वीरें खींचने का सिलसिला बढ़ता जाता है। क्योंकि समय बीतने के बाद आप उन तस्वीरों को देखकर फिर से उन पलों को जीना चाहते हैं। संगीत की शाम सफेद, बेज और सुनहरे रंगों से सजी थी। शिवजीत और पल्लवी, आपकी शादी की कसमें भी आप दोनों की तरह ही सच्ची और खूबसूरत थीं।’