12वें विश्व कप की शुरुआत हुए 17 दिन बीत चुके हैं और अब तक कुल 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान कुछ अच्छे मुकाबले देखने को मिले तो कुछ बारिश की भेंट चढ़ गए, बावजूद इसके क्रिकेट फैंस की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
2 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
आज 16 जून (रविवार) को टूर्नामेंट का सबसे जोरदार मुकाबला होगा जिसमें दो दमदार टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होगी। इस मैच का हर कोई गवाह बनना चाहता है और यही कारण है कि क्रिकेट फैंस अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Manchester weather
- फोटो : social Media
इसके अलग कुछ ऐसे दीवाने भी हैं जो भारत-पाक मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखने के लिए लाखों रुपए भी खर्च कर रहे हैं। आलम यह है कि जो बुकिंग के वक्त बिक चुके टिकट अब दोबारा से ब्लैक में महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं।
4 of 7
विराट कोहली
ऐसे में जब टिकट को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'जब आप बड़े टूर्नामेंट के लिए निकलते हैं तो पहले से ही उसकी तैयारी कर लेनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ने बताया कि जब उनके दोस्तों ने उनसे पूछा कि 'क्या हम आ जाएं तो उन्होंने कहा कि मुझसे मत पूछो, आना है तो आ जाओ नहीं तो बहुत अच्छे-अच्छे टीवी हैं सबके घर में, आराम से बैठकर देखो।
देखें वीडियो:
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'एक बार आप टिकट और पास देना शुरू कर देते हो तो उसका कोई अंत नहीं है क्योंकि फिर वो बात आगे चली जाती है और फिर दो के तीन, तीन के छह वो चलता ही रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि "उन्हें एक तय संख्या में टिकट और पास मिलते हैं, उसमें अगर परिवार आ रहा है तो उन्हें संभालना होता है। लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि ज्यादा लोग टिकट/पास के लिए ना हों तो अच्छा है"