विराट कोहली और उनके जैसा दिखने वाला उनका नन्हा फैन
- फोटो : Twitter
कैसे शुरू हुआ चर्चा का दौर?
मैच से पहले विराट वॉर्म-अप कर रहे थे, तभी स्टैंड्स में मौजूद एक बच्चे का लुक सबका ध्यान खींचने लगा। उसके हेयरस्टाइल और चेहरे की बनावट में विराट के बचपन वाला अंदाज दिख रहा था। यह बच्चा लगभग वैसा ही दिख रहा था, जैसा कोहली अपने बचपन में दिखते थे। कई प्रशंसक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में यह वीडियो वायरल हो गया, और फैंस ने उसे 'छोटा चीकू' कहना शुरू कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद असली कहानी सामने तब आई जब उस युवा फैन ने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। उसने बताया, 'मैंने एक बार उनका नाम लिया। उन्होंने मेरी तरफ देखा और हाय बोला और कहा कि थोड़ी देर में आता हूं। फिर विराट कोहली रोहित शर्मा से बोल रहे थे- ओए उधर देख मेरा डुप्लीकेट बैठा है। वो मुझे छोटा चीकू बोल रहे थे।'