फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मैच में 21 छक्के लगाने वाला धुरंधर टीम इंडिया में

Wed, 15 Mar 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया में आज उस धुरंधर खिलाड़ी को जगह मिली है, जिसने एक मैच में 21 छक्के मारे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
ये खिलाड़ी है दिल्ली की रणजी टीम खेलने वाले ऋषभ पंत। ये वही ऋषभ हैं, जिन्होंने हाल ही में धोनी की घरेलू टीम झारखंड के खिलाफ एक रणजी मुकाबले में 21 छक्के जड़ दिए थे। ऋषभ पंत मूल रूप से गंगोलीहाट केपाली के रहने वाले हैं और वर्तमान में रुड़की के ढंडेरा में रहते हैं।  ऋषभ पंत ने अपने कैरियर की शुरुआत रुड़की से ही की है।
विज्ञापन

3 of 5
Rishabh Pant
5 से 8 नवंबर, 2016 तक खेले गए झारखंड के खिलाफ रणजी मैच में ऋषभ ने दोनों परियों में शानदार शतक ठोका था। पहली पारी में पंत ने सिर्फ 106 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल थे। दूसरी पारी में भी तेज खेलते हुए ऋषभ ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 8 चौके शामिल थे। 

4 of 5
इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान सुर्खियां बटोरी। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पंत को जगह मिली तो 2016 में उन्होंने अपना पहला रणजी सीजन खेला। 2017 पंत के लिए अच्छे दिन लेकर आया और वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। ऋषभ के नाम पर ही 48 गेंदों में शतक जमाने का रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने अच्छे दिनों से पहले पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें